Ind vs SA : जीत के साथ सीरीज का अंत करना चाहेगी टीम इंडिया
नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमों के बीच जारी छह मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला शुक्रवार को यहां खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम एक और जीत अपने नाम कर इस सीरीज का अंत 5-1 से करने के इरादे से उतरेगी. भारत ने पहले ही 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है, लेकिन वह किसी भी हालत में सीरीज को हार के साथ खत्म नहीं करना चाहेगी. दोनों टीमें सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर आमने-सामने होंगी. इससे पहले इसी सीरीज में यह दोनों टीमें इस मैदान पर दूसरे वनडे में भिड़ चुकी हैं. इस मैच में भारत ने नौ विकेट से जीत दर्ज की थी. पांचवें वनडे में भारत ने मेजबान टीम को 73 रनों से मात दी थी और इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका में पहली वनडे सीरीज जीतने का इतिहास रचा था. इस सीरीज जीत के साथ ही भारत आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर आ गया था.वहीं मेजबान टीम इस स्थिति में एक ही कोशिश कर सकती है वो है सीरीज का अंत जीत के साथ करने की, लेकिन वो भी जानती है कि यह उसके लिए किसी भी लिहाज से आसान नहीं है क्योंकि भारत ने इस पूरी सीरीज में जो क्रिकेट खेली है वो मेजबान पर पूरी तरह से खेल के हर विभाग में हावी होकर खेली है. मेहमान सीरीज जीतने के बाद इस मैच को किसी भी हालत में हल्के में तो नहीं लेगा. वह इस मैच में वही क्रिकेट खेलना चाहेगा जो अभी तक खेलता आ रहा है.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home