12 दिन के अंदर मुजफ्फरपुर में दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
मुजफ्फरपुर : बिहार की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में चर्चित मुजफ्फरपुर पर इन दिनों सड़क हादसों का साया मंडरा रहा है. मात्र 12 दिनों के अंदर हुए दो भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत से पूरा जिला दहल गया है. जानकारी के मुताबिक एक और बड़े सड़क हादसे में सात लोगों की मौत की खबर आ रही है. मरने वाले सभी लोग बाराती थे. बताया जा रहा है कि टैंकर से बारातियों की गाड़ी टकरा गई और सात लोगों की मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक गाड़ी के परखच्चे उड़ गये हैं. मृतकों के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है, वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.
इस भीषण सड़क दुर्घटना ने शादी की खुशियों को गम में बदल दिया. मरने वाले सभी सातों बराती है. घटना जिले के सकरा थाना के केशव पुर हाट की है. जानकारी के मुताबिक सकरा के समरसत्पुर से समस्तीपुर बीती रात बरात गयी थी. खाना खाने के बाद बरात के लोग टाटा मैक्सिमा से लौट रहे थे. रात्रि करीब डेढ़ बजे केशव पुर के पास बरात की गाड़ी और एक टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. जिसमें पांच बरातियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दो की मौत एस के एम सी एच में इलाज के दौरान हो गयी.

Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home