बिहार बजट सत्र : नीतीश कुमार ने कहा, भागलपुर में बनेगा गांगेय डॉल्फिन रिसर्च सेंटर, दिया सदस्यों के प्रश्नों का जवाब
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल और अनुरोध पर ही गांगेय डाॅल्फिन को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया था. मुख्यमंत्री ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि गांगेय डाॅल्फिन के संरक्षण व विकास के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्पित है.
गांगेय डाॅल्फिन रिसर्च सेंटर की स्थापना के लिए सरकार प्रयास कर रही है. मैं खुद इसकी समीक्षा कर रहा हूं. अगर पटना विश्वविद्यालय में रिसर्च सेंटर की स्थापना के लिए जमीन नहीं मिली तो इसे भागलपुर में स्थापित किया जायेगा.
विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न के जरिये समीर कुमार महासेठ ने गांगेय डाॅल्फिन रिसर्च सेंटर की स्थापना का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि रिसर्च सेंटर की स्थापना के लिए 2014 में केंद्र ने 29 करोड़ उपलब्ध करा दिया. इसके बाद भी अब तक इसकी स्थापना नहीं हुई है.
चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्रित्वकाल में इससे संबंधित समिति की बैठक हुई थी. मुख्यमंत्री के नाते मैं भी बैठक में था. मैंने ही गांगेय डाॅल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित करने का अनुरोध किया था. जिस तरह बाघों की संख्या से जंगल के बारे में जानकारी मिलती है उसी प्रकार डाॅल्फिन से गंगा की निर्मलता और अविरलता का पता चलता है. रिसर्च सेंटर की स्थापना के लिए पटना विवि में जमीन चिह्नित कर ली गयी है. काफी प्रयास के बाद भी अब तक जमीन नहीं मिली है. अब भी इस दिशा में प्रयास हो रहा है. कुलपति से अनुरोध किया गया है. अगर जमीन नहीं मिलती है तो रिसर्च सेंटर को भागलपुर में स्थापित किया जायेगा.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home