Sunday, 25 March 2018

रेलवे घटा सकता है 25 शताब्दी ट्रेनों का किराया, जानिये क्या कारण...

नई दिल्ली: देश में चलने वाली प्रीमियम शताब्दी ट्रेनों का किराया कम हो सकता है. भारतीय रेलवे कुछ ऐसे खण्ड के शताब्दी ट्रेनों के किराये में जल्द कमी ला सकता है, जिनमें यात्रियों की संख्या काफी कम है. रेलवे का लक्ष्य इसके जरिये संसाधनों का अधिकतम इस्तेमाल करना है. सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 25 ऐसी शताब्दी ट्रेनों को चिह्नित किया गया है, जिनमें इस योजना को लागू किया जा सकता है.
एक अधिकारी ने बताया, 'भारतीय रेलवे इससे जुड़े प्रस्ताव पर सक्रियता से काम कर रहा है.' अधिकारी ने बताया कि पिछले साल दो मार्गों पर इस योजना को प्रायोगिक तौर पर शुरू किया गया था, जिसकी सफलता से इस पहल को काफी बल मिला है. उन्होंने बताया कि प्रायोगिक तौर पर जिन दो खंडो में इसे लागू किया गया है, उनमें से एक में आय में 17 फीसदी का इजाफा हुआ है और 63 प्रतिशत अधिक यात्रियों ने बुकिंग कराई है.

इस कदम पर ऐसे समय में विचार किया जा रहा है जब 'फ्लेक्सी- फेयर' योजना को लेकर रेलवे आलोचनाओं का सामना कर रहा है. इसे लेकर लोगों में यह धारण बनी है कि इससे शताब्दी, राजधानी और दुरंतो जैसी ट्रेनों के किराए में वृद्धि हुई है. रेलवे 45 शताब्दी ट्रेनों का परिचालन करती है और ये देश की सबसे द्रुत गति की ट्रेनों में से हैं.

VIDEO : रेलवे लगाएगा फ्लेक्सी फेयर पर लगाम

via ndtv

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home