Sunday, 25 March 2018

#टेढ़ागाछ- चिल्हनिया पंचायत के वार्ड नंबर 9 में मुख्य सड़क से सुहिया हाट को जोड़ने वाली पीसीसी ढ़लाई कार्य में भारी अनियमितता, सड़क में पुरानी ईंट डालकर ऊपर डेढ़ इंच तक संवेदक ने रेत चढ़ाया, जेई ने काम मौके पर पहुंच कर काम रोका, इंजीनियर के वापस होते ही फिर फर्जीगिरी चालू हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन इस मामले में सख्ती दिखाए

#Image may contain: one or more people and outdoorटेढ़ागाछ- चिल्हनिया पंचायत के वार्ड नंबर 9 में मुख्य सड़क से सुहिया हाट को जोड़ने वाली पीसीसी ढ़लाई कार्य में भारी अनियमितता, सड़क में पुरानी ईंट डालकर ऊपर डेढ़ इंच तक संवेदक ने रेत चढ़ाया, जेई ने काम मौके पर पहुंच कर काम रोका, इंजीनियर के वापस होते ही फिर फर्जीगिरी चालू हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन इस मामले में सख्ती दिखाए क्योंकि ये बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है और पहली बार इलाके में विकास की रोशनी पहुंची है।
#गौरतलब_है_कि मुखिया कल्पना देवी के पति अनिल पासवान दवंग हैं, वे कार्य में हो रही अनियमितता पर बोलने या सड़क निर्माण में हो रहे अनियमितता को रोकने पर लोगों को रंगदारी का आरोप लगाने का भय दिखा रहा है!स्थानीय लोगों ने नाम नहीं लिखने के शर्त पर बताया जेई के मना करने के बाद भी पीसीसी ढलाई करना शुरू कर दिया!जब बीडीओ सुरेन्द्र ताँती ने जांच कराने की बात मुखिया प्रतिनिधि से कही तब ढलाई रोका है,लेकिन लोगों को झूठा केस में फंसाने के भय दिखा रहा है!इधर अवाम को प्रशासन पर भरोसा है कि जाँचब निष्पक्ष होगी और दूध-का-दूध,पानी का पानी अलग होगा!स्थानीय लोगों ने बताया जाँच में गोल माल हुई तो वे अन्वेषण ब्यौरों से जाँच कराएंगे क्योंकि इस योजना की राशि पूर्व में निकासी कर बंदर बाँट की गई है।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home