Tuesday, 20 March 2018

बिहार: राम विलास पासवान को मनाने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव

बिहार: राम विलास पासवान को मनाने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादवबिहार: केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से की मुलाकात. बिहार और यूपी उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों की हार के बाद और टीडीपी के एनडीए से बाहर जाने के बाद रामविलास पासवान और चिराग पासवान ने एनडीए में साथी दलों के साथ भेदभाव को लेकर सवाल उठाये थे. उसके बाद आज केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी महासचिव और बिहार बीजेपी के इंचार्ज भूपेन्द्र यादव ने रामविलास पासवान से मुलाकात कर नाराजगी को दूर किया और भरोसा दिया एनडीए की बैठक पहले से ज्यादा होगी और सभी साथी दलों की बातों को सुना जायेगा और उनकी समस्याओं का हल करने में जो भी मदद बीजेपी और सरकार के स्तर पर हो सकती होगी वो की जायेगी.

इससे पहले पटना में शनिवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए पासवान ने कहा था कि यूपी और बिहार में उपचुनाव में मिली हार से राजग को बड़ा नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा था कि हमारा नारा 'सबका साथ-सबका विकास' है, ऐसे में हमें सभी वर्गों को साथ लेकर चलना होगा. उन्होंने कहा कि बिहार उपचुनाव में 'सिम्पैथी वोट' के कारण ही हमारी हार हुई है. बिहार के अररिया में हार होगी ये पहले से ही पता था. 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home