बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति पहुंचे पटना, पीएम ने दी शुभकामनाएं
पटना : बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पटना पहुंच गये हैं. दिल्ली से विशेष विमान से उपराष्ट्रपति पटना एयरपोर्ट पहुंचे जहां उन्हें गार्ड अॉफ अॉनर दिया गया. उसके बाद उपराष्ट्रपति ने बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस के अवसर पर बिहार वासियों को बधाई दी और कहा कि देश की प्रगति में बिहार का योगदान अनुकरणीय है.मालूम हो कि बिहार दिवस के मौके पर मुख्य कार्यक्रम पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया गया है. जहां से कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंच चुके हैं. मुख्यमंत्री का स्वागत शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया. बता दें कि कार्यक्रम के आयोजन का भार शिक्षा विभाग को सौंपा गया है.
बिहार दिवस : पीएम ने दी शुभकामनाएं
नयी दिल्ली : बिहार दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा, बिहार दिवस के अवसर पर बिहार की बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं. ऐतिहासिक समय से ही देश की प्रगति में बिहार का योगदान अनुकरणीय और बहुमूल्य रहा है. उल्लेखनीय है कि 22 मार्च यानी आज ही के दिन, साल 1912 में बिहार को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग कर राज्य बनाया गया था. इसलिए हर साल राज्य सरकार 22 मार्च को बिहार दिवस मनाती है.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home