Thursday, 15 March 2018

बीडीओ का मोबाईल चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार



बाबा मंदिर सिंहेश्वर से पुजा करने के दौरान मोबाईल चोरी करने के वजह से दो लोगों को पूर्णिया से गिरफ्तार किया गया. जानकारी अनुसार 14 फरवरी को गम्हरिया बीडीओ ज्योति गामी का मोबाईल मंदिर में पुजा करने के दौरान पाॅकेटमारी कर ली गयी थी जिसके बाद बीडीओ ने थाने में आवदेन देते हुये बताया था कि 14 फरवरी को इंटरमिडिएट परीक्षा डुयटी समाप्त होने के बाद पुजा करने लगभग सात बजे मंदिर पहुंची जहां पाॅकेटमारों ने सरकारी नंबर लगा सेमसंग मोबाईल पाॅकेटमारी कर ली. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि इस संदर्भ में छानबीन की जा रही थी सीडीआर के मदद से जानकारी मिली की मोबाईल पुर्णिया में इस्तेमाल किया जा रहा है. सीआडर के मदद से ही सअनि रामनिवास चैधरी सिंहेश्वर, पुअनि बरूण कुमार गोस्वामी सदर थाना पुर्णिया सहित पुलिस बल ने पुर्णिया जिला के खोकसी बाग स्टेशन रोड नया टोला से एक व्यक्ति टीपु कुमार को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति के निशान देही पर खोकसी बाग स्थित पानी टंकी से कमरूण निशा को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. पुछताछ के दौरान कमरूण ने मोबाइल चोरी को स्वीकारते हुये पूर्व में सहरसा रेल बनमंखी थाना में भी वर्ष 2002 में चोरी के कारण गिरफ्तार करने की बात बताई.
via k.T

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home