बिहार उपचुनाव परिणाम : लालू का ट्वीट, कड़वा तेल जितना मुझ पर फेंकोगे, मेरी लालटेन उतनी ही धधक के जलेगी
पटना : बिहार में तीन सीटों अररिया लोकसभा सीट और भभुआ व जहानाबाद विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में राजद को मिली बड़ी सफलता को लेकर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया है. राजद सुप्रीमो के ट्वीटर हैंडल से किये गये ताजा ट्वीट में लिखा गया है, षड्यंत्र और साजिश का कड़वा तेल जितना लालू पर फेंकोगे उसकी लालटेन उतनी ही धधक के जलेगी. लालू प्रसाद ने आगे लिखा है, बिहार की महान न्यायप्रिय जनता को कोटि-कोटि प्रणाम. ये असत्य पर सत्य की जीत है.गौर हो कि अररिया लोकसभा और जहानाबाद विधानसभा सीट पर राजद के प्रत्याशी विजयी हुए है. वहीं, भभुआ विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत हुई है. जिसके बाद राजद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में जबरदस्त का उत्साह है. उधर, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिलहाल चारा घोटाला मामले में जेल में बंद है. उनकी अनुपस्थिति में तेजस्वी यादव ने राजद की कमान संभाली हुई है और उनके नेतृत्व में राजद का जादू बरकरार दिखा तथा पार्टी को दो जगहों पर बड़ी जीत मिली है. वहीं यूपी में गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है. बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है. बावजूद इसके जहानाबाद सीट पर जदयू के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है. जिसको लेकर बिहार व यूपी में सियासी पारा चढ़ने लगा है.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home