मधेपुरा:होली में हुरदंग करने वाले पर मुरलीगंज पुलिस की पैनी नजर रहेगी
होली में हुरदंग करने वाले पर रहेगी पैनी नजर । सफेदपोश, असामाजिक तत्वों पर पुलिस रख रही है गहरी नजर।नही होगी इस होली के रंग में भंग होगी सख्त कार्यवाही। उक्त बातें आज थानाध्यक्ष बी डी पंडित ने शांति समिति की बैठक में लोगो से कहा भय मुख्त एवं सौहार्द शांति पूर्वक मनाने की अपील करते हुवे कहा। मुरलीगंज थानाध्यक्ष बी डी पंडित व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिव कुमार सिंह की संयुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार को थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में स्थानीय एवं ग्रामीण क्षेत्रो से जनप्रतिनिधि एवं आम लोगो ने हिस्सा लिया। उक्त मौके पर थानाध्यक्ष ने बारी बारी से सबो की समस्या को सुना और सबो को आस्वत किया कि आपलोगो के शिकायत और सुझाव पर अमल किया जाएगा। बैठक के अंत मे सबो ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगा कर होली की शुभकामनाएं आदान प्रदान किया।Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home