Friday, 2 March 2018

भागलपुर : शाहजंगी मेला मैदान के पास बरात में चली गोली, इंजीनियर की मौत

भागलपुर : शाहजंगी मेला मैदान के पास बरात में चली गोली, इंजीनियर की मौतभागलपुर : शाहजंगी मेला मैदान के पास बुधवार की रात करीब नौ बजे बरात में गोली चलने से बरात में शामिल इंजीनियर गुलरेज आलम (25) की मौत हो गयी. गुलरेज के माथे पर सामने से गोली लगी है. घटना के तुरंत बाद बरातियों ने गुलरेज को मायागंज अस्पताल पहुंचाया.
तब तक गुलरेज की सांस चल रही थी, लेकिन ऑपरेशन थियेटर में घुसते-घुसते गुलरेज ने दम तोड़ दिया.
 
गुलरेज पीरपैंती के सुंदरपुर गांव के स्व शाह आलम का पुत्र था. वर्तमान में वह मुंबई की एक कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत था. वह अपने मामा आबिद अरशद की शादी में शामिल होने आया था. 
 
मृतक के चाचा मो शाहनवाज आलम ने बताया कि गुलरेज ने जानबूझ कर गोली मारी या उससे चूक हुई, यह पता नहीं. उससे उनलोगों की कोई दुश्मनी नहीं है. हबीबपुर बथवाबाड़ी के आबिद अरशद की शादी बगल के गांव बदरे आलमपुर के मो जमीर की बेटी से तय हुई थी. मृतक के चाचा शाहनवाज आलम (पीरपैंती) ने बताया कि वे लोग पीरपैंती से आये थे. 
 
करीब 70 बराती को आमंत्रित किया गया था, जिसमें मेहवाल नाम का लड़का भी शामिल था. मेहवाल दूल्हे का पड़ोसी है. शाहनवाज ने बताया कि आगे-आगे डीजेवाली गाड़ी चल रही थी. उसके पीछे लड़के डांस कर रहे थे. उसके पीछे दूल्हे की गाड़ी चल रही थी. 
 
गुलरेज डांस देख रहा था. बथवाबाड़ी से चलते हुए बरात जब शाहजंगी मेला मैदान के पास पहुंची, तो गुलरेज ने हथियार निकाला और फायरिंग कर दी. गोली सीधे गुलरेज को लगी. देखते ही देखते गुलरेज गिर गया. उसे उठाकर मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन बचाया नहीं जा सका. उन्होंने बताया कि गुलरेज कभी गांव में रहा नहीं. 
 
मुंबई में नौकरी करता था. अस्पताल में दुल्हन का भाई मुस्ताक भी पहुंचा था. हबीबपुर इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बरात लगने के दौरान गोली चली है. अभी तक की जांच में मेहवाल नाम के लड़के का नाम गोली मारने में आ रहा है. उसके नाम से कोई लाइसेंसी हथियार नहीं है. मामले की जांच की जा रही है. 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home