अररिया : कोयला लदा ट्रक पलटा,चालक सहित दो घायल
फारबिसगंज अररिया के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की शाम एक कोयला लदी ट्रक विपरीत दिशा से आ रही कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई।इस दुर्घटना में ट्रक चालक सहित ट्रक में सवार दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से फारबिसगंज अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सक द्वारा घायलो का इलाज किया जा रहा है। घायलो में ट्रक चालक बाबू अली पिता अली हसन कैमरी जिला रामपुर यूपी सहित नाजिम पिता लइख अहमद कैमरी जिला रामपुर यूपी, मुजाहिद पिता छुट्टन कैमरी जिला रामपुर यूपी शामिल है।
घटना के संबंध में चालक ने बताया कि वे लोग गौहाटी से ट्रक संख्या यूपी 22 टी/78 14 से गोरखपुर को कोयला लदे ट्रक को लेकर जा रहे थे कि ढोलबज्जा के समीप फारबिसगंज की ओर से आ रही मारुति कार उसी लाइन पर अचानक सामने आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक पलट गया।
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home