Monday, 12 March 2018

VIDEO : राजद-कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कांग्रेस अखिलेश को भेज रही है राज्यसभा

पटना : राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा और अशफाक करीम ने आज विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. मौके पर राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राबड़ी देवी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्व भी मौजूद थे. नामांकन दाखिल करने के बाद मनोज झा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं एक पार्टी का अदना सा कार्यकर्ता हूं और मैं इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राबड़ी देवी को धन्यवाद देता हूं. मैं अपने पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता और अदना कार्यकर्ता को धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझे उम्मीदवार बनाकर सामाजिक न्याय का एक बड़ा संदेश दिया है और बड़ी लकीर खींच दी है. वहीं अशफाक करीम ने कहा कि मैं काम करता हूं और रोजाना 600 मरीजों का मेडिकल कॉलेज में फ्री में इलाज करता हूं और मैं क्षेत्र के लोगों के लिए काम करूंगा और मैं इसके लिए पार्टी के नेताओं को धन्यवाद देता हूं.

 वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार कांग्रेस ने अखिलेश सिंह को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया. उम्मीदवारी घोषित होने के बाद अखिलेश सिंह विधानसभा पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राबड़ी देवी से भी उन्होंने मुलाकात की. मौके पर कांग्रेस के विधायक और विधान पार्षद भी मौजूद थे. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की ओर से हाल तक राजीव शुक्ला का नाम चल रहा था, लेकिन पार्टी ने आखिरकार अखिलेश सिंह के नाम पर मुहर लगा दी. 

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने अखिलेश सिंह की उम्मीदवारी की घोषणा की. उम्मीदवारी के तुरंत बाद अखिलेश सिंह ने विधानसभा में पार्टी के नेता सदानंद सिंह और बाकी नेताओं से मुलाकात की और विधानसभा की ओर रवाना हो गये. नामांकन के वक्त अखिलेश के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी बने हुए थे. गौर हो कि अखिलेश की उम्मीदवारी को लेकर जदयू नेता अशोक चौधरी ने पार्टी पर हमला बोला था.  via PARBHAT KHABAR

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home