राजौरी जिले के सुंदरबनी में चार आतंकी मारे गए, तलाशी अभियान जारी
नई दिल्ली: जम्मू के राजौरी जिले के सुंदरबनी इलाके में बीएसएफ और सीआरपीएफ के शिविर के करीब सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया. सुरक्षा बलों ने मौके पर गोला बारूद से भरे तीन बैग भी बरामद किए हैं. कुछ और आतंकियों के जंगल में छुपे होने की आशंका है जिनकी तलाशी के लिए अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षाबलों के मुताबिक सुंदरबनी के जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसके बाद जंगल में छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख गोलीबारी करके भागने का प्रयास किया लेकिन वे सुरक्षाबलों का घेरातोड़ नहीं पाए. इस दौरान चार आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है.
जंगलों में चले तलाशी अभियान के दौरान तीन बैग भी बरामद हुए. इनमें कुछ हथियार पाए गए. यही नहीं वहां पर भारी मात्रा में आईईडी भी बरामद हुआ है.
सुरक्षाबलों के अनुसार राजौरी जिले के सुंदरबनी के इलाके में 6 आतंकियों का एक दल हाल के दिनों में सक्रिय हुआ है. सूत्रों के मुताबिक 5-6 आतंकियों का एक दल हाल ही में घुसपैठ करके आया है. लेकिन गाइड न मिलने की वजह से वे जंगलों में ही भटक गए हैं. वे अपने सटीक स्थान पर पहुंचने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं.
via big news
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home