अयोध्या के मुस्लिम भी चाहते हैं बने राम मंदिर : शंकराचार्य, कहा भाजपा ने नहीं बनाया मंदिर, तो उठ जायेगा जनता का विश्वास
मुजफ्फरपुर : गोवर्द्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि अयोध्या के मुस्लिम भी राम मंदिर का निर्माण चाहते हैं. कई मुस्लिम तो राम मंदिर के लिए ईंट भी लेकर गये थे. लेकिन, अभी मामला सुप्रीम कोर्ट में है. वहां से सकारात्मक फैसला आने पर ही कुछ हो सकता है. धर्म और राष्ट्र प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में शंकराचार्य ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट से मंदिर के पक्ष में सकारात्मक फैसला आया और उसके बाद भी भाजपा मंदिर बनाने की ओर आगे नहीं बढ़ी, तो जनता का भाजपा पर से विश्वास उठ जायेगा. अभी उत्तर प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है. राज्यसभा में भी भाजपा बहुमत में है, इसलिए उसे इस दिशा की ओर आगे बढ़ना होगा.
जगदगुरु शंकराचार्य ने कहा कि गंगा की अविरलता में उत्तराखंड में टिहरी बांध बाधक है. उत्तराखंड में जहां गंगा का उद्गम है, वहां से पेड़ और औषधीय तत्व काटे जा रहे हैं इससे गंगा का दिव्य रूप खत्म हो रहा है. टिहरी बांध से फायदा दो प्रतिशत और नुकसान 98 प्रतिशत है. यह बांध जब टूटेगा, तो बंगाल तक जल विप्लव का हो जाएगा. गंगा विकास के नाम पर सिर्फ इसे दूषित किया जा रहा है. गंगा पर बनने वाले बांध परियोजना, नहर परियोजना, विद्युत परियोजना ही इसे नष्ट कर रहे हैं. गंगा की चौड़ाई कम हो रही है. गंगा को बचाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी बात की थी.
via .p.k
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home