Thursday, 22 March 2018

प्रधानाध्यापिका ने जाली हस्ताक्षर कर राशि का किया निकासी

कोढ़ा प्रखंड के रौताड़ा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय रौताड़ा में जाली हस्ताक्षर कर राशि निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है. गौरतलब है कि पूर्व प्रधानाध्यापिका उर्मिला कुमारी द्वारा विद्यालय के तहत विकास मद से प्राप्त राशि का विद्यालय सचिव मालोविका साह का जाली हस्ताक्षर कर राशि का निकासी कर लिया गया था.  जिसको लेकर सचिव मालोविका साह ने जिला पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर बताया है कि चेक नंबर 857828 खाता नंबर 100 76 41 01 000 34 11 से पूर्व प्रधानाध्यापिका उर्मिला कुमारी जो 3 मार्च 2018 को निलंबित हो चुकी है .
उसके बाद भी मेरा जाली हस्ताक्षर कर अवैध तरीके से 10 हजार की राशि निकासी कर लिया है. उन्होंने स्पष्ट तौर पर इस मामले की जांच कर कारवाई करने की मांग की है. घटना को लेकर मालोविका ने कहा कि विद्यालय में चारदीवारी घेराबंदी करने को लेकर बात हुई थी, लेकिन प्रधानाध्यापिका के निलंबित हो जाने के बाद अचानक उनके द्वारा विद्यालय में चारदीवारी घेराबंदी का काम हो रहा था जिस पर मेरे द्वारा काम के बारे में पूछे जाने पर पूर्व प्रधानाध्यापिका के पुत्र द्वारा मुझे अपमानित किया गया और मुझे मारने को लेकर डंडा उठा लिया गया.


इस मामले को लेकर वर्तमान प्रधानाध्यापिका डोली भट्टाचार्य ने बताया कि मुझे विद्यालय का अभी तक पूर्ण प्रभार नहीं मिला है और इस संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं है।
via K.times

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home