Thursday, 29 March 2018

सीएम नीतीश ने शहीद मुजाहिद खान के परिजनों से मुलाकात की, हरसंभव मदद का दिया भरोसा



सीएम नीतीश ने शहीद मुजाहिद खान के परिजनों से मुलाकात की, हरसंभव मदद का दिया भरोसापटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अण्णे मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर भाेजपुर जिला में पीराे के रहने वाले सीआरपीएफ के शहीद कांस्टेबल वीर मुजाहिद खान के परिजनाें से मुलाकात की. सीआरपीएफ के 49वीं बटालियन के कांस्टेबल वीर मुजाहिद खान 12 फरवरी 2018 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के करणनगर में हुए आतंकियाें से मुठभेड़ में शहीद हुए थे.

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद कांस्टेबल वीर मुजाहिद खान के परिजनाें की यथा संभव मदद करने का निर्देश प्रधान सचिव गृह को दिया. इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं जदयू नेता अशोक कुमार चौधरी, प्रधान सचिव गृह आमिर सुबहानी, शहीद कांस्टेबल वीर मुजाहिद खान के परिजन उपस्थित थे.

via parbht khabr

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home