Monday, 26 March 2018

भागलपुर दंगा : मेरे बेटे ने नहीं की कोई गलती, भ्रष्ट अधिकारी ने दर्ज की प्राथमिकी, यह कचरा का टुकड़ा है : अश्विनी चौबे

पटना : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अपने बेटे अर्जित शाश्वत चौबे पर प्राथमिकी को लेकर सोमवार को कहा कि प्राथमिकी कचरा का टुकड़ा है, जो क्षेत्र के भ्रष्ट अधिकारी द्वारा दर्ज किया गया है. मेरे बेटे ने कोई गलती नहीं की है.
The FIR is nothing but a piece of garbage which was registered by corrupt officers of the area. My son made no mistake: Union Minister Ashwini Choubey on arrest warrant against Arijit Sashwat over Bhagalpur incident

न्यायालय की शरण में हूं, नहीं करूंगा सरेंडर, पुलिस को करूंगा सहयोग : अर्जित शाश्वत चौबे
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे ने सोमवार को कहा कि वह बिहार के भागलपुर में सांप्रदायिक हिंसा को उकसाने के आरोपों पर उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि जब पुलिस मुझे गिरफ्तार करने आयेगी, तो पुलिस को सहयोग भी करूंगा. हालांकि, उन्होंने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि मुझे भारतीय न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है.
क्यों करना चाहिए सरेंडर, समाज के बीच में हूं, गायब नहीं हो गया हूं, कोर्ट की शरण में हूं : अर्जित शाश्वत चौबे
इससे पहले, भागलपुर उपद्रव मामले में युवा भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के पुत्र अर्जित शाश्वत चौबे ने सोमवार को कहा कि मैं न्यायालय की शरण में हूं. उन्होंने सवाल उठाया कि मुझे आत्मसमर्पण क्यों करना चाहिए? मैं कहीं गायब नहीं हो गया हूं. समाज के बीच में हूं. खोजना उन्हें पड़ता है, जो गायब हो गये हों. साथ ही उन्होंने कहा कि अदालत वारंट जारी करती है. लेकिन, अदालत शरण भी देती है. एक बार जब आप अदालत जाते हैं, तो आप वही करेंगे, जो आपके लिए वहां तय किया जाता है. वहीं दूसरी ओर, उन्होंने कहा कि अगर पुलिस गिरफ्तार करने के लिए आती है, तो मैं वही करूंगा, जो वह कहेगी. मैं अग्रिम जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर कर रहा हूं.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home