बिहार : बेगूसराय में नाबालिग की हत्या के बाद निकाल ली दोनों आंखें, फिर शव को भूसे के ढेर में छिपाया
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीन पुर में अपराधियों ने एक चौदह वर्षीय नाबालिग की निर्मम हत्या करने के बाद उसके शव को भूसे के ढेर में छिपा कर दिया था. जिसे रविवार की सुबह बरामद किया गया. जानकारी के मुताबिक मृतक शनिवार को घर से जलावन लाने के लिए गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा. इसके बाद उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू की. हालांकि, रात में कहीं कुछ पता नहीं चला. सुबह एक बार फिर युवक की खोजबीन शुरू की गयी, तो मृतक मृतक का शव भूसे के ढेर से बरामद हुआ.शुरुआती जांच में अपराधियों द्वारा मृतक युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने की बात सामने आ रही है. मृतक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से जख्म के निशान भी मिले हैं. अपराधियों ने क्रूरता का परिचय देते हुए उसकी दोनों आंखें भी निकाल लीं. फिलहाल मौके पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. वहीं, हत्या को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है.
via parbht khabr
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home