Monday, 19 March 2018

नीतीश सरकार पर भड़के राजद नेता सिद्दीकी, पूरा विपक्ष भागलपुर के मामले पर आया सदन से बाहर

पटVIDEO : नीतीश सरकार पर भड़के राजद नेता सिद्दीकी, पूरा विपक्ष भागलपुर के मामले पर आया सदन से बाहरना : बिहार विधानसभा में लगातार हंगामा जारी है. नया मामला, भागलपुर में भड़के तनाव और दरभंगा के मसले पर बार-बार बदल रहे, भाजपा नेताओं के बयान को लेकर पूरा विपक्ष आर-पार के मूड में है. दूसरी पाली में जब साढ़े चार बजे सदन की कार्रवाई शुरू हुई, उसके थोड़ी ही देर बाद विपक्षी सदस्यों ने सदन में भागलपुर की घटना और गिरिराज सिंह के ऊपर लगे आरोपों को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया. सदस्यों के हंगामा करने के बाद भी विधानसभा कार्रवाई चलती रही. विपक्षी सदस्यों का कहना था कि उन्होंने भागलपुर में हुई घटना को लेकर कार्य रोको स्थगन प्रस्ताव लाया था, ताकि इस मसले पर बहस हो, लेकिन सरकार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है. 


Labels:

2 Comments:

At 20 March 2018 at 11:15 , Blogger Unknown said...

Great post..!! I am daily reader of your blog..! Keep sharing..!! Get the latest राज्य की खबरें on swarajlive.

 
At 22 March 2018 at 12:06 , Blogger Unknown said...

Thank you sir

 

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home