Sunday, 4 March 2018

BSP & SP alliance पर बोलीं मायावती, उपचुनाव में BJP को हराने के लिए SP को दिया समर्थन, 2019 के लिए गंठबंधन नहीं

BSP & SP alliance पर बोलीं मायावती, उपचुनाव में BJP को हराने के लिए SP को दिया समर्थन, 2019 के लिए गंठबंधन नहींलखनऊ : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के बीच गंठबंधन की खबरों को बीएसपी प्रमुख मायावती ने सिरे से खारिज कर दिया है. मायावती ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन का फैसला किया है.
उन्‍होंने कहा, मैं यह बात साफ कर देना चाहती हूं कि बीएसपी ने किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया है. 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए एसपी-बीएसपी के गठबंधन की बात झूठी और निराधार है. सिर्फ उपचुनाव में बीजेपी को हराने के लिए सपा को समर्थन दिया गया.मायावती ने कहा, हमने लोकसभा फुलपुर और गोरखपुर उप-चुनावों के लिए कोई उम्मीदवार तैयार नहीं किया है. भाजपा उम्मीदवार को पराजित करने के लिए हमारी पार्टी के सदस्य अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे.
यूपी में हाल ही में राज्‍यसभा और विधानसभा में होने वाले चुनाव में भाजपा को हराने के लिये सपा और बसपा के द्वारा एक  दूसरे को वोट ट्रांसफर कर दिया जाता है, तो ये कोई चुनावी गंछबंधन नहीं है. गौरतलब हो कि बसपा सुप्रीमो मायावती के आवास पर सपा और बसपा के बीच हुई मैराथन बैठक के बाद उन्होंने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन का फैसला किया है. इसका औपचारिक ऐलान रविवार को कर दिया गया.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home