Friday, 23 March 2018

राज्यसभा चुनाव Live Updates : कर्नाटक में कांग्रेस ने तीन और भाजपा ने एक सीट जीती

राज्यसभा चुनाव Live Updates : कर्नाटक में कांग्रेस ने तीन और भाजपा ने एक सीट जीतीनई दिल्ली: राज्यसभा  की 59 सीटों के चुनाव में आज 26 सीटों के लिए मतदान हुआ. बीएसपी विधायक अनिल सिंह ने मायावती को झटका देते हुए बीजेपी के पक्ष में मतदान किया. इससे हो सकता है कि 10वीं सीट के लिए बीएसपा का गणित बिगड़ जाए. इससे पहले बीजेपी को कम से कम 12 सीटों को फायदा होने की उम्मीद की जा रही है. इसके बाद वह राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी. हालांकि इसके बाद भी वह बहुमत से दूर रहेगी. राज्यसभा में 245 सदस्य होते हैं. कांग्रेस को चार सीटों का नुकसान हो सकता है. राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरल और तेलंगाना में वोट डाले जाएंगे. उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार हैं. जिनमें 8 सीटें बीजेपी का जीतना तय है लेकिन मामला 10 वीं सीट के लिए फंसा है.

राज्यसभा चुनाव Live Updates 

-  कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने तीन सीटों पर जीत हासिल की, जबकि विपक्षी भाजपा के खाते में एक सीट गई.

-तेलंगाना में तीनों सीटों पर टीआरएस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की

- झारखंड में बीजेपी को झटका, दो में से एक सीट कांग्रेस ने जीती

- चुनाव आयोग ने झारखंड विकास मोर्चा के विधायक प्रकाश राम द्वारा डाले गये वोट को अमान्य घोषित करने की कांग्रेस की मांग को खारिज कर दिया.

- शरद यादव के धड़े वाले जनता दल (यू) की राज्य इकाई के अध्यक्ष एमपी वीरेंद्र कुमार केरल से राज्यसभा के लिए चुने गए.

- मतगणना का काम शुरू करने से पहले चुनाव आयोग ने झारखंड विकास मोर्चा के विधायक प्रकाश राम और भाकपा माले के विधायक राजकुमार यादव के मतों को लेकर आयी आपत्तियों का निस्तारण किया.

- झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनावों में चुनाव आयोग की अनुमति के बाद मतगणना का कार्य शुरू हुआ.

- उत्तर प्रदेश में वोटों की गिनती फिर से शुरू की गई.

- पश्चिम बंगाल में  तृणमूल कांग्रेस के चारों उम्मीदवार जीते. सबको 50-50 वोट मिले. कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी भी जीते. उन्हें 47 वोट मिले. सीपीएम के रॉबिन देब की हार हुई. उन्हें सिर्फ 30 वोट मिले.

-झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत की. जेवीएम पी के लतेहर से विधायक प्रकाश राम ने पोलिंग एजेंट को मत नहीं दिखाया. कांग्रेस ने प्रकाश राम का वोट रद्द करने की मांग की.

- छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरोज पांडे की हुई जीत, चुनाव का यह पहला नतीजा है. सरोज पांडे को 51 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 36 वोट मिले.

- चुनाव आयोग ने सपा और बसपा की शिकायत के बाद यूपी में काउंटिंग रुकवाई  

- राज्यसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. यूपी की 10वीं सीट पर दिलचस्प मुकाबला है.

- निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने वोट डालने के बाद सीएम योगी से मुलाकात की है. इससे पहले उन्होंने कहा था कि उनका वोट सपा में ही जाएगा. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि उनका वोट किसको गया है.

- दो कांग्रेस नेताओं ने पहले बैलेट पेपर में क्रॉस वोटिंग की है. इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने नए बैलेट पेपर उनसे वोट डलवाए. अवैध वोटिंग चल रही है. हमने चुनाव आयोग से इस बारे में अपील की है. कर्नाटक में जीडीएस के वरिष्ठ नेता एचडी कुमारस्वामी

-बीजेपी के (324 विधायक यानी 324 वोट, 8 पर जीत तय, नौवीं सीट के लिए 28 वोट बचेंगेय जीत के लिए 37-28=9 वोट की ज़रूरत. सपा के नितिन अग्रवाल बीजेपी के साथ. BSP विधायक अनिल सिंह BJP के साथ. निषाद पार्टी के 1-1 निर्दलीय विधायक साथ. जीत के लिए अभी 5 और वोटों की ज़रूरत.

- सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि एसपी, कांग्रेस, बीएसपी के कुछ विधायक पाला बदल सकते हैं

- रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा- सपा प्रत्याशी को वोट दूंगा.

- यूपी में बीजेपी नेता का दावा, अनिल अग्रवाल को अरूण जेटली से भी ज्यादा वोट मिलेंगे.
  
-  निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने भी बीजेपी को वोट दिया. कहा- महाराज जी ( योगी आदित्यनाथ) के साथ हैं. 

- गणित सिर्फ बीजेपी को नहीं, समाजवादी पार्टी को भी आती है : सपा एमएलसी सुनील साजन

- बीजेपी के सभी 9 प्रत्याशी जीतेंगे. समाजवादी पार्टी ने कार्यकर्ताओं और लोगों का अपमान किया है. पार्टी ने समाज का मनोरंजन को करने वाले को अपना प्रत्याशी बनाया है न कि उसे जो समाज की सेवा करते हैं. सपा विधायक नितिन अग्रवाल (नरेश अग्रवाल के बेटे)
All the 9 candidates of BJP will win. SP insulted their worker & people will answer them for choosing a candidate that entertains the society rather than one who serves the society: Nitin Agrawal, BJP (son of Naresh Agrawal)

- केरल में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी
View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
Voting underway at Legislative Assembly in Thiruvananthapuram for one seat from the state

- मैंने बीजेपी को वोट दिया, इसके अलावा मैं और कुछ नहीं जानता : बीएसपी विधायक अनिल सिंह

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home