LIVE : बिहार उपचुनाव : तीन सीटों के लिए वोटिंग जारी, भभुआ में सबसे अधिक व जहानाबाद में सबसे कम मतदान
पटना : बिहार में अररिया लोकसभा, जहानाबाद तथा भभुआ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए रविवार सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है. जो शाम पांच बजे जारी रहेगा. जानकारी के मुताबिक अररिया, भभुआ और जहानाबाद के बूथों पर लोग कतार में लगकर मतदान कर रहे हैं. मतदान केंद्रों पर महिलाएं भी अपने मत का प्रयोग करने के लिए भारी संख्या में पहुंची है. वहीं भभुआ में एक बूथ पर ईवीएम मशीन खराब होने की खबर आयी, जिसे बाद में ठीक कर लिया गया.लाइव अपडेट
9:34 AM - पहले दो घंट में 9 बजे तक जहानाबाद में 6.5, भभुआ में 9.5 और अररिया में 8.5 फीसदी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं.
9:03 AM - अररिया लोकसभा सीट के लिए नरपतगंज विधानसभा में 7.5, रानीगंज में 8, फारबिसगंज में 9, अररिया में 9, जोकिहाट में 10 और सिकटी विधानसभा में 8 फीसदी लोग वोट डाल चुके हैं.
8:32 AM - भभुआ में बूथ संख्या 115 एवं 116 के ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत
8:05 AM - उपचुनाव : जहानाबाद-अरवल सीमा को किया गया सील, जिले से सटे थानों को दिये गये विशेष निर्देश, किंजर और कुर्था थाने से गुजरने वाली गाड़ियों पर विशेष नजर
सुरक्षा के व्यापक इंतजामशांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. इन तीनों क्षेत्रों में 2826 मतदान केंद्र बनाये गये हैं और कुल 22 लाख 84 हजार 397 मतदाता वोट डालकर 38 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे.
उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बैजूनाथ प्रसाद सिंह के मुताबिक अररिया लोकसभा क्षेत्र में 7 जबकि जहानाबाद में 14 और भभुआ विधानसभा सीट के लिए 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इनमें 6 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं. जहानाबाद और भभुआ में 3-3 महिलाएं अपनी किस्मत आजमा रही हैं, जबकि अररिया लोकसभा सीट पर सभी 7 प्रत्याशी पुरुष हैं. अररिया लोस चुनाव में 2143, जहानाबाद में 357 और कैमूर में 326 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. अररिया लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख 37 हजार 471, जहानाबाद विस क्षेत्र में 2,58, 789 जबकि भभुआ में 2,86,105 मतदाता हैं.

via p khbr
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home