बिहार SSC परीक्षा : पेपर लीक! नकल करा रही वीक्षक गिरफ्तार, दो पालियों की परीक्षा स्थगित, छात्रों पर FIR
पटना : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से आयोजित की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा सिस्टम में सेंध लगाकर परीक्षार्थी (छात्रा) को नकल कराने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है. इससे परीक्षा आयोजक सकते में हैं. इस दौरान बुधवार को ही परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र के अंदर पेपर लीक व वीक्षक द्वारा एक छात्रा को नकल कराने का आरोप लगाते हुए केंद्र में जमकर हंगामा मचाया.
छात्रा की नहीं की गयी जांच
सुबह पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा मचाना शुरू कर दिया. साथ ही परीक्षा रद्द करने की मांग की. परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के वक्त सभी परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही थी, लेकिन एक परीक्षार्थी (छात्रा) की जांच नहीं की गयी. उसके साथ दो-तीन अन्य छात्राएं भी थीं.
उसके बाद परीक्षा कक्ष (कंप्यूटर लैब) में उस छात्रा का कंप्यूटर तीन-चार बार बदला गया. फिर उसे उस कंप्यूटर पर बैठाया गया, जो सीसीटीवी कैमरे की रेंज से बाहर था. वहां वीक्षक द्वारा अॉनलाइन प्रश्नों को देखकर कागज पर हल करके छात्रा को नकल करायी गयी. परीक्षार्थियों के अनुसार परीक्षा के बाद सभी परीक्षार्थियों की रफशीट जमा कर ली जाती है, लेकिन उस छात्रा की रफशीट जमा नहीं ली गयी. हंगामा कर रहे परीक्षार्थी उक्त रफशीट की फोटो कॉपी भी लिये हुए थे.
नहीं हुई अगली पाली की परीक्षा, लौटे परीक्षार्थी
परीक्षार्थियों के हंगामे के बाद एसएससी इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक निदेशक के आदेश से इस केंद्र पर बाद की पालियों की परीक्षा स्थगित कर दी गयी. इस कारण दूसरी पाली (1:30 से 2:30) व तीसरी पाली (4:30 से 5:30 बजे) की परीक्षा नहीं हो सकी.
via p.khabr
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home