Friday, 16 March 2018

अररिया उपचुनाव में आपत्तिजनक वायरल VIDEO के आधार पर मामला दर्ज____

Image may contain: 2 people, close-up and textअररिया :-अररिया लोकसभा उपचुनाव के परिणाम सामने आने के बाद व्हाट्सएप पर एक आपत्तिजनक वायरल वीडियो के मामले में नगर थानाध्यक्ष ने स्वलिखित बयान पर तीन लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपितों में आदिब रेजा उर्फ सूमी पिता नवाब राजा, आजाद नगर, सुल्तान आजमी उर्फ वली साकिन आजाद नगर व शहजाद पिता अफरोज साकिन आजादन नगर शामिल हैं. 
अपने आवेदन में थानाध्यक्ष दीपांकर श्रीज्ञान ने कहा है कि गुरुवार को सरकारी मोबाइल पर एक वीडियो वायरल होते हुए आया. वीडियो को देखने पर पाया कि कुछ अज्ञात युवक द्वारा आपत्तिजनक नारा लगाया जा रहा है. इस वीडियो के बैकग्राउंड स्थल का सत्यापन किया गया, तो पाया गया कि स्थल नवनिर्वाचित सांसद सरफराज आलम के इस्लामनगर के घर के सामने उत्तर तरफ का है.
वायरल वीडियो की स्थानीय ग्रामीणों से पहचान कराया गयी, तो तीनों नामजदों की पुष्टि हुई. इसके अलावा अन्य लोगों की पहचान नहीं हो पायी है. तीन आरोपितों के विरुद्ध धारा 153 ए, 295 ए, 295 बी/ 500/ 501/505बी/ 34 एवं 66ए आइटी एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज।


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home