Sunday, 11 March 2018

बिहार उपचुनाव : भड़काऊ भाषण देने के आरोप में बिहार भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बिहार उपचुनाव : भड़काऊ भाषण देने के आरोप में बिहार भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्जअररिया : बिहार से अररिया संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव के दौरान गत शुक्रवार को एक चुनावी सभा में भडकाऊ भाषण देने के आरोप में भाजपा की प्रदेश इकाई अध्यक्ष नित्यानंद राय के खिलाफ रविवार को नरपतगंज थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी.


अररिया के जिलाधिकारी हिमांशु शर्मा के निर्देश पर नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के नोडल पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी निशांत कुमार द्वारा शनिवार को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. नित्यानंद पर आरोप है कि गत शुक्रवार को नरपतगंज उच्च विद्यालय मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान उन्होंने विवादित टिप्पणी की थी.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home