Sunday, 1 April 2018

पाकिस्तान ने 52 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, 8 नौकाएं भी जब्त कीं

कराची: पाकिस्तान ने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर भटक कर प्रवेश कर जाने को लेकर 52 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय मछुआरों के इस समूह को बृहस्पतिवार रात पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया. मछली पकड़ने की आठ नौकाओं को भी जब्त किया गया है. अधिकारी ने बताया कि एक न्यायिक दंडाधिकारी ने 52 भारतीय मछुआरों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

उन्होंने बताया कि उन्हें यहां मलीर जेल में रखा जाएगा. गिरफ्तार किए गए ज्यादातर लोग गुजरात के तटीय इलाके दांडी स्थित एक गांव से आते हैं. पिछले साल नवंबर से पाकिस्तानी जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने को लेकर गिरफ्तार किए गए भारतीयों की संख्या 200 पार कर गई है.

VIDEO: पाकिस्तान की जेलों से रिहा 163 मछुआरे लौटेंगे भारत
via ndtv

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home