मुस्लिम होने के कारण दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन ननद को नहीं मिल रहा घर, फेसबुक पर बयां किया दर्द
नई दिल्ली: पॉपुलर टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की ननद 'सिमी' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा ने फेसबुक पर आपबीती सुनाते हुए अपना दर्द बयां किया है. एक्ट्रेस ने इसमें दावा किया है कि उन्हें मुस्लिम होने की वजह से मुंबई में फ्लैट नहीं मिल रहा है. पोस्ट में घर न मिलने की 3 वजहों का खुलासा एक्ट्रेस ने किया है. उनके मुताबिक MBA (मुस्लिम, बैचलर और एक्टर) होने के कारण, वह अब तक मुंबई में घर नहीं ढूंढ पाई हैं. बेवाकी से एक्ट्रेस लिखती हैं, "मैं मुंबई में एक घर लेने के काबिल नहीं हूं, इसकी वजह है मेरा MBA (मुस्लिम, बैचलर, एक्टर) होना." जयपुर की रहने वाली शिरीन 8 साल पहले मुंबई आई थीं. उन्होंने शुरुआती दिनों की तस्वीर साझा कर लिखा कि मुंबई आए उन्हें 8 साल बीत चुके हैं. मुंबई ने उन्हें सब कुछ दिया, लेकिन घर ढूंढना उनके लिए मुश्किलों भरा है.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home