भारत बंद: ग्वालियर में रिवॉल्वर थामे इस शख्स की हुई पहचान, यूपी में BSP MLA गिरफ्तार, 10 बातें
नई दिल्ली: सोमवार को भारत बंद के दौरान हुई हिंसा राजस्थान के करौली ज़िले के हिंडौन में मंगलवार को भी जारी रही. भीड़ ने दो दलित नेताओं के घर फूंक दिए. हिंडौन में बीजेपी की विधायक राजकुमारी जाटव और कांग्रेस के पूर्व विधायक भरोसीलाल जाटव के घर को आग के हवाले कर दिया. इतना ही नहीं हिंडौन में दुकानों में तोड़फोड़ और गाड़ियों में आगज़नी से नाराज़ व्यापारी मंगलवार को सड़कों पर उतर आए. तनाव को देखते हुए धारा 144 लागू थी और पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया. वहीं इस मामले में को लेकर विपक्ष एनडीए सरकार पर हमलावर है तो दूसरी तरफ सरकार का कहना है कि वह दलितों के अधिकारों के लिए सबसे ज्यादा काम किया है.Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home