भारत ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20
भारत ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20: वॉर्नर ने कहा बल्लेबाजी के अनुकूल है बारसापाड़ा की पिच
ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान डेविड वॉर्नर ने भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 से पूर्व कहा कि असम क्रिकेट संघ (एसीए) के बारसापाड़ा में नवनिर्मित स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आ रही है.
वॉर्नर ने कहा, ‘विकेट शानदार लग रहा है. यहां पहला मैच खेला जाएगा और यह दोनों टीमों के लिए विशेष होगा. उम्मीद करते हैं कि हम यहां पहली जीत दर्ज कर पाएंगे.’ स्थानीय क्यूरेटर मुकुट कलिता ने भी कहा है कि यह पारंपरिक टी20 विकेट होगा जिसमें काफी रन बनेंगे.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home