शीतकालीन सत्र 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेगा.
बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेगा. शनिवार को कैबिनेट की बैठक में इस बात पर मुहर लगी.
बिहार विधानमंडल के इस सत्र में कुल चार बैठकें होंगी. बिहार विधानमंडल का यह सत्र काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं. राज्य में हाल के दिनों में विपक्ष के तेवर काफी तल्ख रहे हैं. मुख्य विपक्षी दल राजद शराब से बिहार में हुई मौत, सृजन घोटाला सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर सरकाार को घेरने की कोशिश करेगी.
नई सरकार बनने के बाद सरकार पर कांग्रेस भी लगातार हमलावर है. कांग्रेस ने भी इस सत्र में सरकार की विफलताओं को उजागर करने का मन बनाया है। *ख़बर सीमांचल*

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home