Thursday, 5 October 2017

रांची- 7  अकटुबर को JSCA स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैच के लिए टिकट बिक्री का आखिरी दिन आज। बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंशक टिकट के लिए कतार में।  टिकट नही मिल पाने से निराश! ख़बर सीमांचल


: रांची- कौशल विकास के कार्यक्रम में बोले उच्च , तकनीकी शिक्षा सचिव- 12 जनवरी को विवेकानंद की जयंती पर राज्य सरकार 25 हजार लोगों को रोजगार मुहैया कराएगी। ख़बर सीमांचल


m *गांधी मैदान में PATNA HAAT- The Art Village का आज होगा उद्घाटन।*
* *आयुक्त पटना प्रमंडल श्री आनंद किशोर आज अपराह्न 12.30 बजे करेंगे गांधी मैदान में "पटना हाट- द आर्ट विलेज" का उद्घाटन।*
* *इस अवसर पर आप सादर आमंत्रित हैं।


 पालासी मियापूर पंचायत के पूरब टोला मो मजीद दूकानदार अब हामारे बीच नहीं रहे दूआए खैर की दरखाशत आमीन खबर सीमानचल


: जीएसटी व डीजल के दामों में रोजाना तब्दीली समेत अन्य मुद्दों के विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने 9 व 10 अक्टूबर को हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के बैनर तले यह हड़ताल राष्ट्रीय स्तर पर होगी. दरअसल एआईएमटीसी होने जा रही जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले ही आगाह करना चाहता है कि वह ट्रांस्पोर्टरों की मांगों पर भी ध्यान दें. इसलिए एआईएमटीसी ने काउंसिल की बैठक से ठीक पहले दो दिन की सांकेतिक हड़ताल की घोषणा कर दी है.

एआइएमटीसी अध्यक्ष एस.के. मित्तल ने आरोप लगाया है कि ट्रांसपोर्टर संगठन इन मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष रख चुके हैं, लेकिन सरकार ट्रांसपोर्टरों की व्यवहारिक दिक्कतों को समझने को तैयार नहीं है और इस वजह से यह फैसला लिया जा रहा है. इसके बाद भी अगर सरकार नहीं सुनती तो दीपावली बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल का विकल्प खुला है. एआईएमटीसी के उपाध्यक्ष हरीश सभरवाल ने कहा कि जीएसटी में ट्रांसपोर्टरों के पंजीकरण को लेकर असंमजस की स्थिति है. एक तरफ सरकार कहती है कि पंजीकरण ऐच्छिक है, लेकिन प्रावधान ऐसा है कि पंजीकरण अनिवार्य है.

उनका कहना है कि इसके अलावा भी जीएसटी को लेकर अन्य दिक्कते हैं, जिसे दूर किया जाना जरूरी है. इसी तरह डीजल के दाम में रोजाना उतार-चढ़ाव से ट्रांसपोर्टर का धंधा प्रभावित है, क्योंकि 70 फीसदी खर्च डीजल पर ही है. इसके साथ सड़क पर भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा है.

त्योहार हो सकता है प्रभावित

दिवाली से पहले दो दिन की देशव्यापी इस बंद से बाजार पर गहरा असर पड़ेगा. ट्रांसपोर्टर भी इस बात को भली-भांति समझते हैं कि उनके दो दिन के इस हड़ताल का असर दिवाली के त्योहार पर पड़ेगा, लेकिन सरकार पर दवाब के लिए इसे वह जरूरी भी बताते हैं. उनका कहना है कि हम लोग बुरी स्थिति से गुजर रहे हैं, लेकिन सरकार सुनने के लिए तैयार नहीं है.




ठाकुरगंज- पौआखाली मदरसा इस्लामिया हुसैनिया डुमरिया में अर्द्ध वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा देते हुए बच्चे। ख़बर सीमांचल

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home