Monday, 16 October 2017

विदेश समाचार

सोमालिया : आत्मघाती हमले में हो चुकी है 276 की मौत, दुनिया भर के नेताओं ने की निंदा

सोमालिया : आत्मघाती हमले में हो चुकी है 276 की मौत, दुनिया भर के नेताओं ने की निंदा
अमेरिका, लंदन और फ्रांस के नेताओं ने सोमालिया आत्मघाती हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. विस्फोट में अभी तक कम से कम 276 लोगों के मारे जाने की सूचना है. मृतकों की संख्या में ईजाफा होने की आशंका है. एपी के अनुसार, शनिवार को विदेश मंत्रालय सहित महत्वपूर्ण मंत्रालयों के निकट व्यस्त चौराहे को निशाना बनाकर ट्रक बम विस्फोट किया गया था, विस्फोट के समय मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर ‘‘कडे़ शब्दों’’ में हमले की निंदा की है. अमेरिका ने अपने बयान में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वाशिंगटन सोमालिया सरकार, वहां के लोगों और अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ बना रहेगा. हम शांति, सुरक्षा और समृद्धि हासिल करने के उनके प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home