Sunday, 29 October 2017

अररिया :रविवार को हाईस्कूल अररिया में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा एक आयोजित किया गया



अररिया :रविवार को हाईस्कूल अररिया में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा एक आयोजित किया गया ।जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने की।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि छठ जैसा महापर्व बीत गया, लेकिन हमलोगों को वेतन नहीं मिला ।जो काफी निंदनीय है
Image may contain: 22 people, people smiling, people sitting and outdoorशिक्षकों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर वेतन नहीं मिला तो हमलोग उग्र आंदोलन को तैयार हैं।शिक्षकों ने कहा कि हाईकोर्ट से समान काम का समान वेतन का आदेश जल्द पारित किया जाए।गौरतलब है कि 24 अक्टूबर को ही विभागीय पत्र के आलोक में स्थापना डीपीओ से 7th पे का मैनुअल फिक्सेशन कराने संबंधित पत्र सभी बीईओ के नाम से निर्गत करवाया गया है।बताते चलें कि नियमित शिक्षकों की तुलना में नियोजित शिक्षकों के मैनुअल फिक्सेशन में कुछ खास अंतर है।इस बैठक में जिला सचिव माजउद्दीन ,उपाध्यक्ष ईमरान आलम, उपसचिव गंगा मुखिया, रजनीश भारती,राजेश कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home