Sunday, 15 October 2017

ये_परिवार_बेसहारा_क्यों_है?



ये_परिवार_बेसहारा_क्यों_है?
Image may contain: 8 people, outdoor
दिघलबैंक- दहीभात पंचायत के मुस्तफ़ागंज में एक बाढ़ पीड़ित परिवार अब भी बेसहारा स्कूल में रहने को मजबूर है, दूसरा परिवार स्कूल से कई दिनों पहले निकला है। इफ्तेखार आलम वार्ड नम्बर 14 का रहने वाला है। जिसे आज तक प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली है। बाढ़ में अपना सब कुछ खोने वाले इस परिवार को मदद की सख्त जरूरत है। सैलाब में इनके घर का वजूद खत्म हो चुका है। इफ्तेखार आलम वार्ड सदस्य, मुखिया, बीडीओ सब से मदद के लिए गुहार लगा चुका है पर अब तक कोई हमदर्द नहीं मिला है। ऐसा आखिर क्यों है? दिघलबैंक प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से गुजारिश है इस विस्थापित परिवार को स्थापित करने के लिए कोई पहल करें। खबर सीमांचल

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home