Sunday, 15 October 2017

टेढ़ागाछ प्रखंड के हौआकोल पंचायत में जीआर राशि सूची में भारी गड़बड़ी का मामला,

टेढ़ागाछ प्रखंड के हौआकोल पंचायत में जीआर राशि सूची में भारी गड़बड़ी का मामला, गांव के लोगों ने अंचलाधिकारी से की लिखित शिकायत, ग्रामीणों का कहना है कि जो बाढ़ पीड़ित हैं उसे लाभ नहीं मिला, बाढ़ के दौरान जो सही सलामत रहे उस पर कृपा बरस गई है। गौरतलब है कि जिले में हौआकोल ऐसा पंचायत रहा है जहां पर सबसे पीछे प्रशासन की टीम पहुंच पाई है। रतुआ नदी ने इस इलाके में बाढ़ के दौरान काफी नुकसान पहुंचाया था। ग्रामीणों को अफसोस है कि भारी नुकसान के बावजूद मदद मिलने में अन्याय हुआ है।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home