नई दिल्ली / अहमदाबाद: आखिरकार गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
हो गया. 9 दिसंबर को पहले दौर की वोटिंग में 89 सीटों पर मतदान होगा और 14 दिसंबर को दूसरे दौर की वोटिंग में 93 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. नतीजे हिमाचल प्रदेश के साथ 18 दिसंबर को आएंगे. लेकिन इस ऐलान में हुई देरी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त घिरे रहे और कांग्रेस-बीजेपी आपस में भिड़े रहे. पत्रकारों की दिलचस्पी सिर्फ गुजरात की तारीखों में नहीं, ये जानने में भी थी कि तारीखों के ऐलान में देरी क्यों हुई. मीडिया ब्रीफिंग के दौरान पत्रकार, मुख्य चुनाव आयुक्त से बार-बार ये पूछते रहे कि चुनाव आयोग ने गुजरात में चुनाव कराने की तारीख के ऐलान में देरी क्यों की.
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home