पूर्णिया- मद्धनिषेध अभियान के क्रम में चलाये जा रहे सघन वाहन चेकिंग
पूर्णिया- मद्धनिषेध अभियान के क्रम में चलाये जा रहे सघन वाहन चेकिंग में थानाध्यक्ष बायसी थाना एवं सशस्त्र बलों द्वारा बीना नम्बर के टेम्पो चालक हसरत निजामुद्दीन पिता मोहम्मद कमरूद्धीन साकिन-रहपुर,थाना- के• नगर (श्रीनगर),जिला-पूर्णियाॅ को 240 पाउच ब्लैक बिल्कुल व्हिस्की (प्रति पाउच 180 एम0एल0) कुल-43 लीटर 200 एम0एल0 विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि शराब तस्कर के द्वारा शराब तस्करी के लिए टेम्पो के बाॅडी को कटवाकर विशेष तरह का बाॅक्स बनाया गया था जिसमें शराब को छुपाकर रखा गया था।
*ख़बर सीमांचल*

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home