Sunday, 15 October 2017

पौआखाली_में_सांसद_पप्पू_यादव

पौआखाली_में_सांसद_पप्पू_यादवमधेपुरा सांसद और जनाधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव ने बाढ़ में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से लापरवाही का आरोप लगाया है। जाप अध्यक्ष ने कहा है की बाढ़ मानवीय त्रासदी है और सरकार की नीति इस त्रासदी के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है। ख़बर_सीमांचल के साथLIVE कार्यक्रम के दौरान पप्पू यादव ने कहा है कि मुसीबत की घड़ी में जो साथ न दे वैसे नेताओं को चुनाव में जरूर सबक सिखाएं। तीसरी दफे किशनगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर आए पप्पू यादव ने अपनी पार्टी की ओर से चलाए जा रहे राहत कार्यों की भी जानकारी दी है और बहादुरगंज के एक गांव को गोद लेने का भी एलान किया है।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home