Sunday, 15 October 2017

लालू लौटे पटना, कहा - निमंत्रण मिलता तो भी पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में नहीं जाते

लालू लौटे पटना, कहा - निमंत्रण मिलता तो भी पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में नहीं जाते

लालू लौटे पटना, कहा - निमंत्रण मिलता तो भी पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में नहीं जाते
पटना: राजद अध्यक्ष लालू यादव दो हफ़्ते के बाद पटना वापस लौटे. लालू यादव विभिन जांच एजेंसियों द्वारा पूछताछ के सिलसिले में दिल्ली में कैम्प कर रहे थे, लेकिन पटना आते ही वह अपने पुराने अंदाज में थे. सबसे पहले उन्होंने साफ़ किया कि पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में उन्हें अगर निमंत्रण मिलता तो भी नहीं जाते. लालू ने साफ किया कि एक ऐसे कार्यक्रम में जहां नीतीश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों मौजूद हों, वहां जाने का सवाल ही नहीं है. इसके बाद शनिवार के कार्यक्रम की चर्चा करते हुए लालू ने कहा कि छात्र छात्राओं और बिहारवासियों को इस कार्यक्रम के माध्यम से धोखा दिया गया है. उन्होंने छात्र जीवन से कई सुधार के कार्यक्रम किए लेकिन अब सब केवल डींग हांकते हैं.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home