प्रियंका तनेजा कैसे बनीं हनीप्रीत इंसा?
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की क़रीबी हनीप्रीत इंसा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ़्तार कर लिया है.
उन पर गुरमीत राम रहीम को बलात्कार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद हिंसा भड़काने और देशद्रोह के आरोप हैं. हरियाणा पुलिस बुधवार को हनीप्रीत को कोर्ट में पेश करेगी.
डेरा सच्चा सौदा में हनीप्रीत की हैसियत काफ़ी बड़ी थी. डेरे से जुड़े रहे लोगों के हवाले से सामने आई जानकारियों के मुताबिक राम रहीम के बाद डेरे की ज़िम्मेदारी हनीप्रीत के पास ही होती.
हनीप्रीत के माता पिता ने उनका नाम प्रियंका तनेजा रखा था. प्रियंका तनेजा का जन्म 1975 में हरियाणा में फ़तेहाबाद में जगजीवनपुरा में हुआ था.
डेरा में आने से पहले प्रियंका की शादी विश्वास गुप्ता नाम के शख़्स से हुई थी. अब उनका विश्वास गुप्ता से तलाक़ हो चुका है.
हनीप्रीत के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने न केवल डेरा को संभाला बल्कि राम रहीम की फ़िल्म एमएसजी के निर्देशन में भी मदद की थी.
हनीप्रीत के दादा पहले से ही डेरा से जुड़े थे. हनीप्रीत के पिता रामानंद एक व्यापारी हैं. हनीप्रीत ने शुरुआती पढ़ाई फ़तेहाबाद डीएवी स्कूल से की थी. हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने दावा किया है कि उनकी शादी साल 1999 में राम रहीम के कहने पर ही हनीप्रीत से हुई थी. विश्वास गुप्ता के परिवार वाले भी डेरा से जुड़े थे.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home