शांति व सछ्वाव कायम करने में जुटा प्रशासन किशनगंज
किशनगंज। रविवार को दो पक्षों में झड़प के बाद से ठाकुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बरकरार है। इसे देखते हुए सोमवार को भी बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। हालांकि पिछले 24 घंटे से प्रशासन की सूझबूझ व तत्परता से स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन की ओर से शांति एवं सछ्वाव का माहौल कायम करने के लिए लगातार तमाम उपाय किए जा रहे हैं। फ्लैग मार्च से लेकर शांति समिति की बैठक बुलाकर प्रशासन ने यह साफ कर दिया है कि वह किसी भी सूरत में असामाजिक तत्वों के मंसूबा को पूरा नहीं होने देगा। शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए प्रशासन द्वारा हर चौक चौराहे पर पुलिस बल के साथ एसएसबी जवानों की तैनाती की गई है। जबकि प्रबुद्धजनों के माध्यम से दोनों पक्षों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सौहार्द का माहौल कायम रखने की अपील की जा रही है। इससे पहले रविवार की देर शाम तक खुद जिलाधिकारी पंकज दीक्षित व पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा खुद मसले को लेकर प्रबुद्धजनों से मुखातिब हुए जिसके बाद क्षेत्र में शांति बहाली का दौर शुरू हो गया

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home