सीबीआइ पूछताछ में आज भी पेश नहीं हुए लालू
सीबीआइ पूछताछ में आज भी पेश नहीं हुए लालू:-
pic source indian express
रेलवे टेंडर घोटाले के आरोप में घिरे राजद अध्यक्ष लालू यादव ने ने सीबीआई से एक बार फिर से पूछताछ के लिये दो दिनों की मोहलत मांगी है। आज ही लालू प्रसाद को सीबीआई दफ्तर में पेश होना था लेकिन वो पेश नहीं हुए और अब उन्हें पांच अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। जिसके बाद अब लालू और तेजस्वी दोनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
दरअसल, लालू यादव ने एक बार फिर से सीबीआई से पूछताछ के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगी है, जिसे सीबीआई ने मंजूर कर लिया है। लालू को अब सीबीआई ने पूछताछ के लिये 5 अक्टूबर को बुलाया है। लालू के साथ-साथ 4 अक्टूबर को ही उनके बेटे तेजस्वी यादव से होने वाली पूछताछ को भी फिलहाल टाल दिया गया है और अब उनसे छह अक्टूबर को पूछताछ होगी।
अब लालू यादव से 5 जबकि तेजस्वी यादव से 6 अक्टूबर को सीबाआई पूछताछ करेगी। इससे पहले बीते 26-27 सितंबर को लालू के वकील ने व्यस्तताओं का हवाला देकर जांच एजेंसी से मोहलत मांगी थी। इसके बाद आज मंगलवार को दिल्ली में सीबीआई की टीम लालू से पूछताछ करने वाली थी।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home