क्रिकेट INDvsNZ
INDvsNZ: बल्लेबाजी में विराट कोहली और गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह रहे सर्वश्रेष्ठ

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में विराट ब्रिगेड ने भले ही 2-1 के अंतर से जीत हासिल की, लेकिन केन विलियमसन की टीम ने अपने जीवटभरे प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया. कानपुर में हुआ तीसरा वनडे मैच में भी एक समय न्यूजीलैंड टीम जीतती हुई नजर आ रही थी लेकिन आखिरी क्षणों में टॉम लाथम के रन आउट होने के कारण मैच भारत के पक्ष में मुड़ गया. भारतीय टीम ने आखिरकार यह मैच 6 रन से जीता.बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों ही क्षेत्रों में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों को बराबरी की टक्कर दी. सीरीज के टॉप 5 बल्लेबाजों में तीन न्यूजीलैंड के रहे.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home