अमित शाह के बेटे जय शाह के मामले पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा
अमित शाह के बेटे जय शाह के मामले पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, 'मामले की हो जांच, सांच को आंच क्या'
नई दिल्ली: अभिनेता से राजनेता बने भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अपनी ही पार्टी की आलोचनओं के लिए जाने जाते हैं. इस बार उन्होंने ऐसे मुद्दे पर कटाक्ष किया है जिस पर बीजेपी नेता चुप्पी साधे हुए हैं. जी हां, बात हो रही है बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाहकी. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि जय शाह के खिलाफ निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह साफ होना चाहिए कि अमित शाह के बेटे ने अपने कारोबार में राजनीतिक फायदा उठाया है या नहीं. khabarseemanchal से एक ख़ास मुलाकात में उन्होंने कहा कि जब जय शाह पर इतने गंभीर आरोप लग रहे हैं तो उसे दबाने की कोशिश क्यों की जा रही है, सच को आगे ही आना चाहिए.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home