Monday, 16 October 2017

गुवाहाटी मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर पथराव के मामले

गुवाहाटी मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर पथराव के मामले में चार गिरफ्तार

गुवाहाटी मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर पथराव के मामले में चार गिरफ्तार
गुवाहाटी: यहां हुए टी20 मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि 10 अक्टूबर की शाम को ऑस्‍ट्रेलिया की टीम पर पत्‍थर फेंका गया था. इस घटना में हालांकि किसी खिलाड़ी को चोट तो नहीं लगी थी लेकिन बस का शीशा टूट गया था. पुलिस ने पत्थर फेंकने के आरोप में रविवार को चार युवकों को गिरफ्तार किया. असम के पुलिस प्रमुख ने बताया कि इन चारों को गोरचक पुलिस थाने में दर्ज मामले के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत गिरफ्तार किया गया. युवकों पर धारा 336 (जीवन को खतरे में लाने), 427 (अपमानजनक क्षति) और 511 (अपराध करने का प्रयास) भी लगाई है.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home