एशेज़ से ऑस्ट्रेलिया को झटका, जेम्स पैटिनसन हुए सीरीज़ से बाहर
एशेज़ से ऑस्ट्रेलिया को झटका, जेम्स पैटिनसन हुए सीरीज़ से बाहर

ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ी अटैक का अहम हिस्सा जेम्स पैटिनसन अगले महीने से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली एशेज़ सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. मेडिकल स्टाफ द्वारा हाल ही में पीठ में उभरी चोट की पुष्टि के बाद उनके भविष्य पर भी सवाल खड़ा हो गया है.
पैटिनसन इसी चोट की वजह से भारत और बांग्लादेश के दौरे पर टीम के साथ नहीं थे. आराम करने के कुछ महीने बाद दोबारा गेंदबाज़ी का अभ्यास करने से उनकी चोट एक बार फिर उनकी परेशानी बन गई है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home