Saturday, 21 October 2017

क्रिकेट

IND vs NZ: पहला वनडे कल, न्‍यूजीलैंड के मुकाबले भारतीय टीम का पलड़ा बेहद भारी
मुंबई: ऑस्‍ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ लगभग एकतरफा अंतर से वनडे सीरीज जीतने वाली विराट कोहली की टीम इंडिया कल से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी. सीरीज का पहला मैच कल मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जाएगा. मौजूदा फॉर्म के आधार पर भारतीय टीम का न्‍यूजीलैंड के मुकाबले बेहद भारी माना जा रहा है. वर्ल्‍ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम के हौसले 
बुलंद हैं. ऐसे में न्यूजीलैंड को मेजबान टीम को हराने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा
टीमें इस प्रकार हैं....भारत: विराट कोहली ( कप्तान ), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और शरदुल ठाकुर .

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन ( कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डे ग्रैंडहोम, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, एडम मिल्ने, कोलिन मुनरो, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनेर, टिम साउदी, रोस टेलर, जार्ज वर्कर, ईश सोढी.
मैच का समय : दोपहर 1.30 से . (इनपुट: एजेंसी)

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home