अमेरिका के रिचर्ड थेलर को मिला इकोनॉमिक्स का नोबेल पुरस्कार
अमेरिका के रिचर्ड थेलर को मिला इकोनॉमिक्स का नोबेल पुरस्कार, जानिए उनकी उपलब्धि के बारे में

स्टॉकहोम: शिकागो विश्वविद्यालय के रिचर्ड थेलर को इकोनॉमिक्स के लिए इस साल का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. उन्हें यह पुरस्कार व्यावहारिक अर्थशास्त्र पर उनके काम के लिए दिया गया. व्यावहारिक अर्थशास्त्र मनोविज्ञान का अध्ययन है. यह व्यक्ति और संस्थानों की आर्थिक निर्णय प्रक्रिया से जुड़ा है. पुरस्कार की घोषणा करने वाली समिति ने सोमवार को कहा कि थेलर को 'अर्थशास्त्र के मनोविज्ञान' पर अध्ययन के लिए 90 लाख क्रोनोर (11 लाख डॉलर) की राशि पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी. नोबेल समिति ने कहा कि थेलर का काम दिखाता है कि कैसे मानवीय लक्षण बाजार के परिणामों और व्यक्तिगत निर्णयों को प्रभावित करते हैं.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home