BSSC के परीक्षार्थी रहे अलर्ट
BSSC के परीक्षार्थी रहे अलर्ट, इस महीने तक ले ली जायेगी इंटर स्तरीय पदों की परीक्षा, पढ़ें
पटना : बिहार कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से रोजगार का अवसर तलाश रहे परीक्षार्थियों के लिए एक खुशखबरी है. वह अपनी तैयारी को विराम न दें और लगातार पढ़ाई करते रहें. क्योंकि आने वाले एक महीने के बाद इंटर स्तरीय पदों की परीक्षा दिसंबर तक ले ली जायेगी. आयोग इसके लिए पूरी तैयारी कर चुका है. वैसे छात्रों ने जिन्होंने इंटर स्तरीय परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह अपनी तैयारी को पूर्ण रखें.इस माह पर्व त्योहार खत्म होने के बाद तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जायेगा. इसी साल फरवरी महीने में हुई इंटर स्तरीय परीक्षा में पर्चा लीक होने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश के बाद इसे रद्द कर दिया गया था.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home